आज के समय में बच्चों के ऊपर पढ़ाई का दबाव, प्रतियोगिताओं की दौड़ और सोशल मीडिया का आकर्षण बढ़ चुका है, जिससे उनकी मानसिक सेहत प्रभावित हो रही है। कई माता-पिता यह शिकायत करते हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई में मन नहीं लगा पाते, वे ज्यादा थकावट महसूस करते हैं, और उनकी एकाग्रता कम हो गई है। विशेषज्ञ डॉ. अर्चिका, जो मेडिटेशन की एक्सपर्ट हैं, बताती हैं कि बच्चों की इन समस्याओं का समाधान मेडिटेशन में छुपा है। वह कहती हैं कि ध्यान मन और मस्तिष्क को ऊर्जा देता है, जो उन्हें तनाव मुक्त और आत्मविश्वासी बनाता है।
