How to lose weight: क्या आप कम साइड इफेक्ट और आसानी से वजन कम करना चाहते हैं। इसके लिए आप कोई दवा लेने से हिचकिचाते हैं? एक नए रिसर्च के अनुसार फाइबर, वजन और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने का एक प्रभावी विकल्प हो सकता है। रिसर्च में पाया गया है कि ज्यादा फाइबर खाने से ओजेम्पिक (Ozempic) के समान ही हेल्दी बेनिफिट्स मिल सकते हैं। बता दें कि ओजेम्पिक को वजन घटाने और ब्लड शुगर के नियंत्रण के लिए जाना जाता है। आइए आपको बताते हैं आसानी से वजन घटाने के क्या है विकल्प।
