How to lose weight in winter: ठंड के मौसम में हर्बल चाय, अदरक और बादाम को डाइट में करें शामिल, वजन रहेगा कंट्रोल

How to lose weight in winter: अगर आपका भी वजन सर्दियों में बढ़ जाता है, तो अपनी डाइट को बताए गए तरीके से प्‍लान करें। ठंड के मौसम में भूख बढ़ जाती है। जिसकी वजह से हम लगातार खाते रहते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में हमारा वजन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में आप इन टिप्स से अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 4:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
How to lose weight in winter: हर्बल चाय और मौसमी सब्जियों के जरिए अपना वजन कम कर सकते हैं।

How to lose weight in winter: सर्दियों में ज्यादातर लोगों का वजन काफी तेजी से बढ़ता है। इस मौसम में खानपान में बदलाव और धूप की कमी के कारण वजन बढ़ना स्वाभाविक है। मोटापे के साथ ही पेट की चर्बी भी बहुत तेजी से बढ़ती है। ठंड के मौसम में चर्बी कम करना अपने आप में एक मुश्किल काम है। कई लोगों का ठंड के महीने में 5-7 किलो तक वजन बढ़ जाता है। ऐसे में हमें अपनी सेहत और इम्यूनिटी के बारे में खास तौर से अलर्ट रहने की जरूरत है। सर्दियों में ज्यादा खाने और कम शारीरिक गतिविधियों की वजह से अक्सर हमारा वजन बढ़ जाता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है।

हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ के बारे में बता रहे हैं। जिनका सर्दी में सेवन कर आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। हर्बल टी (Herbal Tea) वजन कम करने के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसे बनाना भी आसान होता है। इसे आम चाय की तरह ही स्वाद लेकर पिया जा सकता है। इससे वजन तेजी से घट सकता है। हर्बल टी से पेट की चर्बी भी कम होने लगती है।

जड़ वाली सब्जियों का करें सेवन


शकरकंद, गाजर और चुकंदर जैसी जड़ वाली सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई हैं। इनमें विटामिन, खनिज और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर से पाचन शक्ति में सुधार होता है। इतना ही नहीं ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इन सब्जियों में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मौसमी बीमारियों के खिलाफ लड़ने में मदद मिलती है।

दलिया

दलिया सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दलिया में फाइबर भी बड़ी मात्रा में पाया जाता है। इससे पाचन शक्ति में सुधार होता है। इसके साथ ही दलिया के सेवन से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। जब इसे फलों और मेवों के साथ बनाया जाता है तो यह और पौष्टिक हो जाता है।

Anemia: डाइट में इन चीजों को करें शामिल, फौरन बढ़ेगा हीमोग्लोबिन, एनीमिया की हो जाएगी छुट्टी

फल और जूस

ठंडे के मौसम में फल और जूस का सेवन भी किसी चमत्कार से कम नहीं है। विटामिन C से भरपूर फलों का सेवन करना चाहिए। इससे किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने में मदद मिल सकती है।

जंक फूड से दूर रहें

आमतौर पर अधिक मात्रा में शुगर, सोडियम और सैचुरेटेड फैट का सेवन करने से पेट में सूजन हो सकती है। इसके अलावा हृदय रोग, मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। वजन को बढ़ने से रोकने के लिए प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद फूड से परहेज करना चाहिए। इससे सर्दियों में आपका बेली फैट नहीं बढ़ेगा।

हल्दी की चाय

फैट बर्न (Fat Burn) करने के लिए हल्दी वाली चाय बनाकर पी जा सकती है। इस चाय को बनाने के लिए एक गिलास पानी को पतीले में डालें। इसमें थोड़ी कच्ची हल्दी और थोड़ा अदरक कूटकर डालें और पका लें। बस तैयार है आपकी हल्दी हर्बल टी। इस चाय से मेटाबॉलिज्म और पाचन बेहतर होने में मदद मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।