Get App

Human Metapneumovirus: चीन में फैला कोरोना की तरह नया वायरस, पूरी दुनिया में मचा हड़कंप, अस्पताल मरीजों से खचाखच भरे

China New Virus HMPV News: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का आतंक मचा हुआ था। कोरोना के जन्मदाता चीन में अब एक नए वायरस से हड़कंप मच गया है। इसके लक्षण भी कोरोना वायरस की तरह ही है। इस नए वायरस का नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) है, जो कि एक RNA वायरस है

Jitendra Singhअपडेटेड Jan 03, 2025 पर 12:11 PM
Human Metapneumovirus: चीन में फैला कोरोना की तरह नया वायरस, पूरी दुनिया में मचा हड़कंप, अस्पताल मरीजों से खचाखच भरे
China New Virus HMPV News: चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) की चपेट में बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैं।

कोरोना वायरस महामारी के जख्म अभी सूखे भी नहीं है कि एक बार फिर से एक नया वायरस पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकता है। कोरोना के जन्मदाता चीन में इन दिनों एक नए वायरस से हड़कंप मचा हुआ है। बुजुर्ग और बच्चे इस नए वायरस की जद में सबसे ज्यादा आ रहे हैं। अस्पताल मरीजों से खचाखच भरे हुए हैं। हालात बिल्कुल कोविड-19 महामारी की तरह हैं। इसके लक्षण भी कोरोना वायरस की तरह ही है। इस नए वायरस का नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) है, जो कि एक RNA वायरस है।

सोशल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह वायरस तेजी से फैल रहा है। कुछ लोगों का दावा है कि अस्पताल और श्मशान घाट पर भीड़ देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इन्फ्लूएंजा A, HMPV, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 समेत कई वायरस की मौजूदगी की होने का दावा कर रहे हैं। चीन में फैल रहे HMPV वायरल ठीक फ्लू और कोविड-19 के लक्षणों से मेल खा रहा है।

क्या ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के बारे में चीन छिपा रहा है

महामारी के खतरे को लेकर अभी तक कहीं कोई चर्चा नहीं की गई है। सिर्फ ऑनलाइन सोशल मीडिया में चीन के हालात बताए जा रहे हैं। अभी किसी भी विश्वसनीय रिपोर्ट ने इन पोस्टों के बारे में पुष्टि नहीं की है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किसी नई महामारी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, कई लोगों ने यह भी दावा किया है कि चीन वास्तविक स्थिति को छिपा रहा है। हालांकि चीन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) ने पहले से अस्थमा और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों में संक्रमण का खतरा ज्यादा होने की बात कही है। 'SARS-CoV-2 (कोविड-19)' नाम के एक एक्स हैंडल ने कहा कि चीन इन्फ्लूएंजा A, एचएमपीवी, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें