भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और अनियमित दिनचर्या ये सब हमारी नींद पर गहरा असर डालते हैं। अच्छी और गहरी नींद सिर्फ थकान मिटाने के लिए नहीं, बल्कि पूरे शरीर और दिमाग को रीचार्ज करने के लिए भी जरूरी है। लेकिन क्या करें जब रातभर करवटें बदलने के बाद भी नींद आंखों से कोसों दूर रहे? अगर आप भी देर रात तक जागते रहते हैं, तो चिंता की बात नहीं। कुछ आसान बदलाव आपकी नींद को सुकूनभरी बना सकते हैं। सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाएं, सोने का एक निश्चित समय तय करें और सही खानपान अपनाएं।
