शहरी जीवन की दौड़ में सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान होता है, वो हमारी आंत यानि ‘गट’ स्वास्थ्य को होता है। आजकल हर कोई पेट की दिक्कतें, पाचन में गड़बड़ी या इम्युनिटी कमजोर होने की बात करता है, और इसके पीछे सबसे अहम कारण है हमारी गट हेल्थ का गड़बड़ाना। मशहूर GI कैंसर सर्जन डॉ. हेमंत जैन का मानना है कि आंत में रहने वाले लाभकारी बैक्टीरिया और माइक्रोब्स का संतुलन ही गौरवपूर्ण सेहत की बुनियाद है पर आधुनिक खानपान और जीवनशैली अब इस संतुलन को बुरी तरह प्रभावित करने लगे हैं।