Cardiologist on Ghee: घी सदियों से भारतीय रसोई में इस्तेमाल होता आ रहा है, हाल के दिनों में स्वास्थ्य के लिए इसे एक हेल्दी ऑप्शन भी माना जाने लगा है। घी में ऐसा क्या खास है और इसके क्या फायदे हैं? इसी पर बात की है हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक चोपड़ा ने। उनके अनुसार, घी को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है, खासकर जब इसे ट्रेडिशनल खाना पकाने के तरीकों में इस्तेमाल किया जाए।
