राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़े मैदानों में काचरी उग आती है। यह जंगली बेल होती है। जिसके फल से सब्जी बनाई जाती है। राजस्थान में बने काचरी की सब्जी पूरी दुनिया में मशहूर है। राजस्थान आने वाले विदेशी और देशी पर्यटक काचरी और सांगरी की सब्जी खूब पसंद करते हैं। काचरी को जंगली तरबूज और गरीबों की किसमिस भी जाता है। यह साल में सिर्फ 3 से 4 महीने ही मिलती है। इसके बाद इसे सुखा कर रख सकते हैं। फिर पूरे साल कभी भी इसकी सब्जी बनाई जा सकती है। सेहत के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है।
