Get App

हार्ट अटैक और कोविड वैक्सीन में कोई सीधा संबंध? कर्नाटक के इस जिले में अचानक हुई 22 मौतों पर जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

कर्नाटक के हासन जिले में हार्ट अटैक से 22 लोगों की मौत के मामले में नई जानकारी सामने आई है। अचानक हुई इन मौतों की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक एक्सपर्ट कमिटी का गठन किया था। कमिटी की रिपोर्ट के अनुसार, अचानक हुई इन मौतों और कोविड वैक्सीन का आपस में कोई कनेक्शन नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2025 पर 7:02 PM
हार्ट अटैक और कोविड वैक्सीन में कोई सीधा संबंध? कर्नाटक के इस जिले में अचानक हुई 22 मौतों पर जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
कर्नाटक के हासन जिले में 20 से अधिक युवाओं की हार्ट अटैक से मौत के बाद लोग हैरान हैं।

Heart Attacks And Covid Vaccine : कर्नाटक के हासन ज‍िले में एक महीने के भीतर 20 से अधिक युवाओं की हार्ट अटैक से मौत के बाद लोग हैरान हैं। मरने वालों की उम्र क‍िसी की 20 साल तो क‍िसी की 30 साल है। वहीं अब इन मौते को लेकर लोगों ने कोविड वैक्सीन  का कनेक्शन जोड़ा था। हालांकि अचानक हुई इन मौतों की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक एक्सपर्ट कमिटी का गठन किया था। कमिटी ने  अपने रिपोर्ट में कहा था कि, इन मौतों और कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) का आपस में कोई कनेक्शन नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बढ़ोतरी की वजह पहले से मौजूद कई फैक्टर हैं, जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और डायबिटीज। श्री जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. के.एस. रवींद्रनाथ ने न्यूज18 से बात करते हुए कहा, "हमें कोविड या वैक्सीन और हार्ट अटैक के बीच कोई सीधा संबंध नहीं मिला है।"

कोविड के बाद बढ़े हार्ट अटैक के मामले

कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोविड के बाद आम लोगों में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में लगभग 4-5% की बढ़ोतरी देखी गई है। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि इसका सीधा संबंध न तो कोविड से है और न ही कोविड वैक्सीन से। उन्होंने कहा, "हमारे रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कोविड और अचानक हार्ट अटैक से होने वाली मौतों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।" गुंडू राव ने बताया कि इस बढ़ोतरी की वजह हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, डायबिटीज़, मोटापा और स्मोकिंग जैसे जोखिम कारक हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि "कोविड वैक्सीन का कोई निगेटिव इम्पैक्ट नहीं पाया गया है।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि कोविड के बाद इन जोखिम कारकों में बढ़ोतरी जरूर देखी गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वैक्सीन इसके लिए जिम्मेदार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें