Get App

Lemon For Diabetes: नींबू भी बढ़े हुए ब्लड शुगर का कर देगा अंत, ऐसे करें सेवन

Lemon For Diabetes: नींबू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर इसके कई फायदे उठाए जा सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल और मोटापा को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इनमें विटामिन C, फाइबर, पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 23, 2024 पर 7:20 AM
Lemon For Diabetes: नींबू भी बढ़े हुए ब्लड शुगर का कर देगा अंत, ऐसे करें सेवन
Lemon For Diabetes: नींबू कई खाने के चीजों का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। इसके साथ ही ये कई खास गुणों से भी भरपूर होता है।

देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इन दिनों हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। अक्सर डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने-पीने से जुड़ी कई आदतों पर कंट्रोल करना पड़ता है। डायबिटीज होने के बाद सभी लोगों को हर एक चीज सोच समझ कर खानी पड़ती है। हालांकि कई ऐसी खाने की चीजें भी मौजूद हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। ऐसे ही डायबिटीज के मरीज नींबू का सेवन कर सकते हैं। नींबू में कई गुण पाए जाते हैं। नींबू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

नींबू विटामिन –C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही नींबू में कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसमें एंटी-कैंसर (Anti Cancer), एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी मौजूद होते हैं। नींबू को डिटॉक्स (Detox) के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इसके सेवन से खून को साफ किया जा सकता है और अस्थमा के रोगों में फायदेमंद होता है। बहुत से लोग तो अपना दिन शुरू नींबू पानी पीकर करते हैं।

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद नींबू

डायबिटीज के मरीजों के लिए नींबू काफी फायदेमंद होता है। नींबू का रस ब्लड में ग्लूकोज को कम कर देता है। नींबू एक कम ग्लाइकेमिक इंडेक्स वाला फूड है। अगर आप अपनी डाइट में नींबू को लेते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। नींबू में 2.4 ग्राम फाइबर होता है। नींबू के सेवन से ट्राइग्लिसराइड का स्तर भी कम होता है। डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पेट से जुड़ी परेशानियां होती रहती है। ऐसे में इन्हें नींबू का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल पेट को जल्दी खाली करने और हेल्दी रखने के लिए नींबू का जूस या नींबू पानी अधिक प्राकृतिक तरीके से मदद कर सकता है। ऐसे में रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पी कर अपना मेटोबोलिज्म सही कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें