हमारा शरीर किसी भी बीमारी से पहले उसके लक्षण दिखाना शुरू कर देता है, लेकिन अक्सर हम उन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हीं में से एक है होंठों का रंग बदलना। आमतौर पर बचपन में होंठ गुलाबी और चमकदार नजर आते हैं, जो शरीर के अच्छे स्वास्थ्य की निशानी माने जाते हैं। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, खानपान, आदतें और जीवनशैली बदलती है, वैसे-वैसे होंठों का रंग भी धीरे-धीरे बदलने लगता है। ये बदलाव सिर्फ बाहरी नहीं होता, बल्कि शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी की तरफ भी इशारा कर सकता है।
