Get App

गर्मियों में सिर्फ दो महीने मिलता है यह जूस, पी लेंगे तो पूरे साल शरीर रहेगा चकाचक

Litchi Benefits: गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। इन दिनों कई ऐसे फल होते हैं, जो सिर्फ गर्मी के मौसम में आते हैं। ऐसे ही लीची बेहद फायदेमंद मानी गई है। गुठलीदार इस फल को खाने से शरीर हमेशा हाइड्रेट बना रहता है। इससे डिहाइड्रेशन हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को कंट्रोल कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2024 पर 3:22 PM
गर्मियों में सिर्फ दो महीने मिलता है यह जूस, पी लेंगे तो पूरे साल शरीर रहेगा चकाचक
Litchi Benefits: लीची पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें प्रोटीन, विटामिन-A, विटामिन-C, पोटैशियम, कैल्शियम और कई तत्व मौजूद होते हैं।

हेमंत लालवानी/पाली

गर्मियों में कई तरह के मौसमी फल मिलते हैं, जो सेहत के साथ स्वाद से भी भरपूर है। बच्चे हों या बड़े हर कोई इस फल को बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। यह शरीर में पानी की पूर्ति करता है। इसके साथ ही यह गर्मियों में होने वाली कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। गर्मी के मौसम में इन दिनों लीची की डिमांड भी बढ़ गई है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। गर्मी में लीची का स्वाद दोगुना हो जाता है। गर्मी से राहत पाने के लिए लीची का जूस भी सेवन कर सकते हैं। यह एक गुठलीदार फल होता है।

लीची में पानी की मात्रा अधिक होती है। जिससे शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद मिलती है। लीची एक ऐसा फल है, जिसे खाने से चेहरे में ग्लो आता है। लीची में सेहत का राज छिपा हुआ है। यह किसी दवा से कम नहीं है।

लीची सेहत के लिए है रामबाण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें