Get App

Liver Damage: लिवर से जुड़ी इन समस्याओं को कभी न करें इग्नोर, वरना सेहत की बज जाएगी बैंड

Health tips: लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो विषाक्त पदार्थों को डिटॉक्स करता है और ऊर्जा संतुलन बनाए रखता है। खराब खानपान और गलत आदतों से इसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। पीलापन, पेट दर्द, सूजन, गहरे रंग का पेशाब और थकान इसके खराब होने के संकेत हैं। संतुलित आहार, व्यायाम और सही जीवनशैली से इसे स्वस्थ रखा जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2025 पर 4:32 PM
Liver Damage: लिवर से जुड़ी इन समस्याओं को कभी न करें इग्नोर, वरना सेहत की बज जाएगी बैंड
Health tips: लिवर खराब होने के संकेत

लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो कई जरूरी कामों को अंजाम देता है। यह न केवल हानिकारक विषाक्त पदार्थों को डिटॉक्स करता है बल्कि पोषक तत्वों के अवशोषण, पाचन प्रक्रिया और ऊर्जा संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। इसे शरीर की फैक्ट्री कहा जाता है क्योंकि यह 500 से अधिक कार्य करता है, जिनमें ग्लूकोज को संतुलित रखना, पित्त का निर्माण करना और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करना शामिल है। हालांकि, गलत खानपान, अनियमित दिनचर्या और अस्वस्थ आदतें लिवर को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे इसकी कार्यक्षमता धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। लिवर की किसी भी गड़बड़ी के शुरुआती संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है ताकि समय रहते इसे स्वस्थ रखा जा सके।

अगर थकान, पीलापन, पेट दर्द या सूजन जैसी समस्याएं दिखाई दें, तो यह लिवर खराब होने के संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं लिवर से जुड़ी 5 अहम चेतावनियां, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

लिवर खराब होने के संकेत

त्वचा और आंखों में पीलापन – विशेषज्ञ के अनुसार, यदि त्वचा या आंखों में पीलापन नजर आए तो यह लिवर की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। हालांकि, गहरे रंग की त्वचा पर यह बदलाव स्पष्ट रूप से नहीं दिखता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें