Get App

Mango: आम खाने का गलत तरीका कर सकता है पेट खराब, जानें कब और कैसे करें सेवन

Eating Mango In Summer: गर्मियों में आम सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना भी है। लेकिन इसके फायदों का पूरा लाभ तभी मिलता है जब इसे सही समय और तरीके से खाया जाए। आम कब और कैसे खाना चाहिए, यह जानना जरूरी है ताकि आप इसके स्वाद का लुत्फ उठाते हुए शरीर को भी भरपूर पोषण दे सकें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2025 पर 11:21 AM
Mango: आम खाने का गलत तरीका कर सकता है पेट खराब, जानें कब और कैसे करें सेवन
Eating Mango In Summer: बहुत ज्यादा आम खाने से कुछ लोगों को पेट दर्द या फुंसी-पिंपल्स की शिकायत होती है।

गर्मियों में आम खाना हर किसी की पसंद होती है। इसके रस और स्वाद में वो ताकत है जो हर थकावट को पल भर में दूर कर दे। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आम का गलत समय या तरीका से सेवन करने पर ये सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। दरअसल, आम में नैचुरल शुगर और गर्म तासीर होती है, जो अगर शरीर की स्थिति के अनुसार न ली जाए, तो पेट की दिक्कतों से लेकर फोड़े-फुंसी तक का कारण बन सकती है। यही वजह है कि आम जितना स्वादिष्ट है, उतना ही समझदारी से खाने वाला फल भी है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आम का सेवन कब, कितना और किस तरीके से करना चाहिए ताकि इसके स्वाद के साथ-साथ आपको सेहत का फायदा भी मिल सके। आम का सही सेवन बना सकता है इसे फलों का असली राजा।

आम सिर्फ स्वाद नहीं

आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता। इसमें विटामिन A, B6 और C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। साथ ही इसमें जरूरी एंजाइम्स होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। अच्छी बात ये है कि इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल नाम मात्र का होता है, जिससे वजन बढ़ने की चिंता कम रहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें