गर्मियों की शुरुआत होते ही आम का क्रेज हर घर में दिखने लगता है। बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई इस रसीले फल का इंतज़ार करता है। लेकिन जब बात डायबिटीज पेशेंट्स की हो, तो यही स्वाद एक मुश्किल फैसला बन जाता है। बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते ब्लड शुगर मामलों ने लोगों को खाने-पीने को लेकर और भी सतर्क कर दिया है। ऐसे में सवाल उठता है—क्या डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं? क्योंकि आम में नेचुरल शुगर होती है, लोग इसे सीधे-सीधे नुकसानदायक मान लेते हैं और डाइट से हटा देते हैं।
