आम को फलों का राजा कहा जाता है। गर्मी के मौसम में आम आते ही लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। खाने में बेहद टेस्टी ये आम कई वैराइटी के आते हैं। सिर्फ भारत में ही इस फल की 1500 से ज्यादा वैराइटी उगाई जाती हैं। यह मिठास से भरपूर होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे खाने से अक्सर परहेज करते नजर आते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि इस फलों के राजा आम को डायबिटीज के मरीजों को खाना चाहिए या नहीं। आइये जानते हैं डायबिटीज के मरीज कितना आम खा सकते हैं?
