आजकल फास्टफूड का बाजार खूब फल-फूल रहा है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक का फेवरेट बन गया है। फास्टफूड में ज्यादातर चीजें मैदे से ही बनी होती हैं। जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। मोमोज खाना भी इसीलिए नुकसानदायक होता है। इसे खाने से शरीर कई बीमारियों से घिर सकता है। आजकल बूढ़े हों या युवा, हर कोई मोमोज बड़े चाव से खाता है। आजकल हर गली-मोहल्लों और बाजार में आपको सिल्वर के स्ट्रीमर गैस पर चढ़े मोमोज दिख जाएंगे। इसके इर्द-गिर्द युवा और किशोरों की भारी भरकम भीड़ मिल ही जाती है। बहुत से लोग इसके नुकसान के बारे में जानते भी होंगे, लेकिन जीभ के स्वाद के आगे बेबस होंगे।
