Get App

मोरिंगा में छुपा है बालों की मजबूती का राज, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Moringa Benefits For Hair: सहजन सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को जड़ से पोषण देते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं। जानिए, किस तरह मोरिंगा का उपयोग करके बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाया जा सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2025 पर 8:16 AM
मोरिंगा में छुपा है बालों की मजबूती का राज, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
अगर मोरिंगा का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यह बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित हो सकता है

आजकल बालों की लंबाई, घनापन और चमक बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, असंतुलित खानपान, प्रदूषण और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स के कारण बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप नेचुरल और सुरक्षित उपाय की तलाश में हैं, तो मोरिंगा जिसे सहजन भी कहते हैं। एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आयुर्वेद में वर्षों से इस्तेमाल हो रहा यह पौधा पोषण से भरपूर होता है और बालों की जड़ों को मजबूती देने के साथ-साथ बालों को झड़ने से भी रोकता है। मोरिंगा में पाए जाने वाले विटामिन्स, मिनरल्स और अमीनो एसिड्स स्कैल्प की सेहत सुधारते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।

अगर इसका सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यह बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं मोरिंगा के इस्तेमाल के तरीके और इसके जबरदस्त फायदे।

बालों की सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है मोरिंगा?

मोरिंगा एक औषधीय गुणों से भरपूर पेड़ है, जिसकी फली, पत्तियां और फूल सभी पोषक तत्वों का भंडार हैं। इसमें मौजूद विटामिन A, B, C, E, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल तत्व स्कैल्प को भी साफ और स्वस्थ रखते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें