शरीर का हर अंग खास होता है। बीमारी होने पर हर एक अंग की जांच पड़ताल कर डॉक्टर रोग की पहचान करने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही नाखूनों से भी सेहत का बहुत बड़ा राज खुल सकता है। इसी लिए जब भी डॉक्टर के पास जाते हैं तो सबसे पहले नाखून चेक करते हैं। लिहाजा इन नाखूनों को हल्के में न लें। नाखून जैसे ही बड़े होते हैं। लोग इन्हें काट देते हैं। लेकिन इन नाखूनों के जरिए पीलिया, हार्ट, थायराइड जैसी तमाम बीमारियों के बारे में पता कर सकते हैं। ऐसे में अपने नाखूनों पर ध्यान देकर किसी भी बीमारी से बच सकते हैं।
