Get App

कैंसर से महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को ज्यादा है खतरा, डॉक्टर ने बताए क्या हो सकते है लक्षण और बचाव के उपाय

Cancer: डॉक्टर ने कहा कि महिलाएं अक्सर स्त्री रोग संबंधी जांच के लिए डॉक्टर के पास जाती हैं, लेकिन पुरुष केवल तभी जाते हैं जब उन्हें कोई गंभीर समस्या महसूस होती है। इसका मतलब है कि कैंसर का पता अक्सर बहुत देर से चलता है, जिससे इलाज मुश्किल हो जाता है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 27, 2025 पर 4:06 PM
कैंसर से महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को ज्यादा है खतरा, डॉक्टर ने बताए क्या हो सकते है लक्षण और बचाव के उपाय
डॉ. हरीश ने कहा कि बीमारी की सही समय पर जांच करके पता लगाना और उसका इलाज शुरू करने से आपका जीवन बच सकता है

Cancer: आजकल कैंसर दुनिया भर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। यह हर साल लाखों पुरुषों और महिलाओं को प्रभावित करता है जिससे कई लोगों की जान भी चली जाती है। ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. हरीश वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक जबरदस्त रिसर्च सामने रखी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि महिलाएं कैंसर का शिकार ज्यादा होती हैं, लेकिन पुरुषों में कैंसर से मरने का खतरा अधिक होता है। उन्होंने इसके पीछे के कारणों को भी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने पुरुषों की हेल्थ को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं। आइए आपको बताते हैं।

पुरुषों में कैंसर से मौत का खतरा क्यों है ज्यादा?

डॉ. हरीश के अनुसार, पुरुषों में कैंसर से मरने की संभावना अधिक होने के कुछ मुख्य कारण हैं:

नियमित चेकअप न कराना: महिलाएं अक्सर स्त्री रोग संबंधी जांच के लिए डॉक्टर के पास जाती हैं, लेकिन पुरुष केवल तभी जाते हैं जब उन्हें कोई गंभीर समस्या महसूस होती है। इसका मतलब है कि कैंसर का पता अक्सर बहुत देर से चलता है, जिससे इलाज मुश्किल हो जाता है। एक सर्वे के अनुसार, 44% पुरुष कहते हैं कि वे डॉक्टर के पास तभी जाते हैं जब यह 'बिल्कुल आवश्यक' हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें