Diabetes: डायबिटीज के लिए रामबाण है यह जंगली फूल, फायदा देख रह जाएंगे दंग

Diabetes: पलाश के फूल अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं और कई बीमारियों में उपयोग किए जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद लाभकारी माना जाता है। ‘फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट’ कहलाने वाला यह पौधा फूल, छाल, बीज और पत्तियों समेत हर हिस्से में सेहत का खजाना समेटे है

अपडेटेड Jun 08, 2025 पर 7:30 AM
Diabetes: पलाश के फूल वात और कफ दोष को संतुलित करता है। यह शरीर को गर्म रखने में भी फायदेमंद माना जाता है।

पलाश का फूल केवल अपनी खूबसूरती के लिए नहीं जाना जाता, बल्कि यह अपने जबरदस्त औषधीय गुणों के लिए भी मशहूर है। आयुर्वेद में इसे एक बहुउपयोगी और प्रभावशाली जड़ी-बूटी माना गया है, जो विशेष रूप से वात और कफ दोष को संतुलित करने में सहायक होती है। यही कारण है कि इसे "फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट" यानी जंगल की ज्वाला भी कहा जाता है। ये पौधा न सिर्फ भारत में हर जगह पाया जाता है, बल्कि इसके हर हिस्से—फूल, पत्तियां, छाल, तना और जड़—का उपयोग किसी न किसी रोग के इलाज में किया जाता है।

खास बात ये है कि पलाश का उपयोग डायबिटीज जैसे गंभीर रोग को नियंत्रित करने में भी मददगार माना जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा की ओर बढ़ते कदमों के बीच पलाश एक असरदार और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरा है, जिसे आसानी से घरेलू उपचार में शामिल किया जा सकता है।

डायबिटीज के लिए किसी वरदान से कम नहीं


डायबिटीज एक गंभीर और स्थायी रोग है, जिसमें मरीजों को अक्सर दवाओं के भरोसे रहना पड़ता है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और सही खानपान से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। पलाश के फूल इसी प्रयास में मददगार हो सकते हैं।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाला प्राकृतिक उपाय

पलाश के फूलों में ग्लूकोसाइड, ब्यूट्रिन और आइसोब्यूट्रिन जैसे यौगिक होते हैं, जिनमें एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुण मौजूद होते हैं। NCBI की एक रिसर्च में पाया गया कि दो हफ्ते तक चूहों को 200 मिलीग्राम पलाश देने से उनका ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित हो गया। यह हर्ब अच्छे कोलेस्ट्रॉल को भी सुधारने में मदद करती है।

त्वचा और खून की सफाई में असरदार

पलाश की छाल का उपयोग शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में होता है। दूषित खून से होने वाले मुंहासे, रैशेज और स्किन एलर्जी में यह खास फायदेमंद है। खून साफ होने से त्वचा प्राकृतिक रूप से निखरती है।

मूत्राशय की सूजन जैसे रोगों में लाभकारी

पलाश के फूलों का रस मूत्र संबंधी रोगों, विशेषकर मूत्राशय की सूजन और पेशाब की रुकावट जैसी समस्याओं में बेहद फायदेमंद होता है। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से राहत मिलती है।

कैसे करें पलाश का सेवन?

पलाश के फूलों को छाया में सुखाकर उनका पाउडर बना लें। 2 कप पानी में थोड़ा पाउडर डालकर उबालें और उसमें कुछ फूल भी डाल दें। रातभर इस मिश्रण को रखें और सुबह छानकर खाली पेट सेवन करें। कुछ ही दिनों में शुगर और अन्य समस्याओं में फर्क महसूस होने लगेगा।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए उपाय सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आप किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं।

cardamom Benefits: रात को सोने से पहले खा लें सिर्फ 1 इलायची, कुछ ही दिनों में दिखने लगेंगे जबरदस्त फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।