Get App

Periods: पीरियड्स में कमर और पेट दर्द से हैं परेशान? ये देसी नुस्खे देंगे मिनटों में राहत

Periods pain: पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है लेकिन कई महिलाओं के लिए ये दर्दनाक हो सकता है। ऐसे में दवा का इस्तमाल किया जाता है। जो महिलाओं कि सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इन दवाओं की जगह महिलाएं ये असरदार घरेलू उपाय अपना सकती हैं, जो उनके कमर दर्द और क्रैम्प को कुछ मिनट में ही बंद कर देगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2025 पर 8:33 AM
Periods: पीरियड्स में कमर और पेट दर्द से हैं परेशान? ये देसी नुस्खे देंगे मिनटों में राहत
Periods pain: पीरियड्स के दौरान असहनीय कमर दर्द और क्रैम्प महिलाओं को बेहाल कर देता है।

महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होते हैं। इस दौरान उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन कई महिलाओं के लिए ये हर महीने एक नई चुनौती लेकर आता है। पेट में मरोड़, कमर दर्द, थकावट और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण इस दौरान आम हैं। जो शारीरिक के साथ-साथ मानसिक थकान भी दे जाता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं इस दर्द से राहत पाने के लिए पेन किलर का सहारा ले लेतीं हैं, लेकिन ये तात्कालिक आराम देने के साथ-साथ शरीर पर नकारात्मक असर भी डाल सकते हैं।

राहत की बात ये है कि हमारी रसोई में ही ऐसे कई देसी नुस्खे मौजूद हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के पीरियड्स के दर्द को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानें कुछ ऐसे भरोसेमंद घरेलू उपाय, जो दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं और आज भी उतने ही कारगर हैं।

हल्दी वाला दूध

हल्दी सदियों से दर्द निवारक और सूजन कम करने वाली औषधि मानी जाती है। एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीने से ना केवल ऐंठन में राहत मिलती है, बल्कि ये नींद को भी बेहतर करता है। रात को सोने से पहले इसका सेवन पीरियड्स के दौरान राहत देने वाला एक बेहतरीन उपाय है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें