इंसान के दिमाग में माइक्रोप्लास्टिक का एक चम्मच तक हो सकता है। यह मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। नई रिसर्च के मुताबिक, यह चौंकाने वाली मात्रा शरीर के अन्य हिस्सों के मुकाबले सबसे अधिक दिमाग में पाई जा रही है। ब्रेन मेडिसिन पत्रिका में छपी रिसर्च के मुताबिक, इंसान के दिमाग में करीब एक चम्मच के बराबर माइक्रोप्लास्टिक्स और नैनोप्लास्टिक्स (एमएनपी) होते हैं। डिमेंशिया से पीड़ित व्यक्तियों में यह स्तर 3-5 गुना अधिक हो सकता है। रिसर्च करने वाली टीम ने चेतावनी दी है कि दिमाग के अंदर एक प्लास्टिक के चम्मच के बराबर प्लास्टिक है। इस बारे में वैज्ञानिकों ने सबूत भी दिए हैं।