प्लास्टिक सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसी के साथ प्लास्टिक लंच बॉक्स में खाना रखना भी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। आमतौर पर बहुत से लोग अपने ऑफिस या स्कूल में बच्चों के लिए प्लास्टिक के बॉक्स में लंच पैक कर देते हैं। प्लास्टिक के बॉक्स लंच करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल, प्लास्टिक के लंच बॉक्स में बीपीए नाम का केमिकल होता है। अगर यह पेट में चला गया तो फिर शरीर को नुकसान पहुंचना तय है। इससे सेहत बिगड़ सकती है। प्लास्टिक में मौजूद केमिकल भोजन में मिल जाते हैं। इसके बाद इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।