फिटकरी को आप एक साधारण पत्थर न समझें। सफेद रंग की यह फिटकरी पूरा चलता फिरता मेडिकल स्टोर है। यानी दवाओं का यह खजाना है। त्वचा के लिए यह एक अद्भुत और किफायती इलाज साबित हो सकता है। यह सिर्फ दाढ़ी बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की कई समस्याओं को हल करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में अगर आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय एक प्राकृतिक और असरदार उपाय चाहते हैं, तो फिटकरी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। फिटकरी का सही तरीके से इस्तेमाल करने से आप अपने चेहरे के दाग-धब्बे, झुर्रियां, और फाइन लाइंस को कम कर सकते हैं।
