Get App

Stomach Gastric Juice: पेट में मौजूद इस एसिड से लोहा भी गलकर हो जाएगा चूर-चूर, जानें कैसे रहें सुरक्षित

Stomach Gastric Juice: पेट शरीर पर दिखने वाला एक छोटा सा हिस्‍सा है। लेकिन इस हिस्‍से के बिना आपकी जिंदगी अधूरी है। आपके इसी हिस्‍से में वो एसिड बनता है जो आपके खाने को पचाने के लिए बहुत जरूरी है। पेट में एसिड भी बनता है। जिससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है। लेकिन यह इतना खतरनाक होता है कि लोहा भी गल कर चूर-चूर हो जाएगा

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 1:04 PM
Stomach Gastric Juice: पेट में मौजूद इस एसिड से लोहा भी गलकर हो जाएगा चूर-चूर, जानें कैसे रहें सुरक्षित
Stomach Gastric Juice: पेट में हाइड्रोक्‍लोरिक एसिड बहुत जरूरी होता है। यह भोजन को पचाने के लिए जरूरी गैस्ट्रिक जूस बनाने लगता है।

इंसान के शरीर में पेट बेहद संवेदनशील अंग होता है। कई बार खराब या दूषित खाना खाने पर पेट खराब हो जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि खाना ढंग से न पचे तो एसिडिटी समेत कई दूसरी समस्याएं भी होने लगती हैं। वहीं पेट में ही एक ऐसा तरल पदार्थ मौजूद होता है, जो कठोर से कठोर चीजों को पचा सकता है। इसी की मदद से खाना पचता है। खाना पचाने के लिए यही एसिड ज़रूरी होता है। यह इतना खतरनाक होता है कि अगर यह इंसान के शरीर पर कहीं पड़ जाए तो चमड़ी बुरी तरह से जल सकती है। इसमें अगर लोहा भी पड़ जाए तो गलकर चूर-चूर हो जाएगा।

दरअसल, पेट में कई तरह की जटिल प्रक्रियाएं होती रहती हैं। आप जो कुछ भी खाते हैं आपका पेट उसमें से कार्बोहाइड्रेट, वसा, पानी जैसे तमाम पोषक तत्वों को छांट लेता है। इसके बाद जितना भी वेस्ट होता है उसको अलग कर देता है। इसी की वजह से जिंदा रहने के लिए एनर्जी मिलती है। पेट में एसिड भी बनता है।

पेट के एसिड से गल जाएगा लोहा

बता दें कि पेट में गैस्ट्रिक जूस बनता है। जिसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड होता है। इस हाइड्रोक्लोरिक एसिड का पीएच लेवल करीब 2 होता है। यह इतना खतरनाक होता है कि किसी भी चीज को गला देता है। पीएच लेवल 0 से 14 के बीच होता है और जितना कम पीएच होगा एडिस उतना ही ताकतवर होता है। कुछ रिसर्च में ऐसा देखने को मिला है कि अगर ब्लेड के टुकड़ों को पेट के एसिड में रखा जाए तो वह 15 घंटों में गल जाते हैं। इस प्रयोग के 24 घंटे बाद जब ब्लेड का वजन नापा गया तो यह पहले के मुकाबले 63 फीसदी ही निकला। कहने का मतलब ये हुआ कि अगर वजन 100 किलो है तो यह घटकर 63 किलो बचा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें