Get App

पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, जानिए किस हिस्से का दर्द किस बीमारी का देता है संकेत

Stomach Pain Sign: अगर पेट में लगातार दर्द बना रहता है, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि दर्द किस हिस्से में हो रहा है। इससे यह समझने में मदद मिल सकती है कि कहीं किडनी, लीवर या ब्लैडर जैसी किसी अंदरूनी समस्या का संकेत तो नहीं है। पेट दर्द से कई बीमारियों का पता लगाया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2025 पर 10:35 AM
पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, जानिए किस हिस्से का दर्द किस बीमारी का देता है संकेत
समय पर पहचान और इलाज न होने पर ये समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं

अक्सर लोग पेट दर्द को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये सोच कई बार भारी पड़ सकती है। पेट में बार-बार होने वाला हल्का दर्द भी शरीर के अंदर छिपी किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकता है। हमारे पेट के अलग-अलग हिस्से अलग-अलग अंगों से जुड़े होते हैं, इसलिए दर्द की जगह देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि शरीर में किस हिस्से में गड़बड़ी है। कई बार ये दर्द लीवर, पित्ताशय, अपेंडिक्स, पैंक्रियाज, ब्लैडर या कब्ज जैसी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। अगर दर्द बार-बार हो रहा है, या इसके साथ थकान, बुखार या अन्य लक्षण नजर आ रहे हैं, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है।

समय पर पहचान और इलाज न होने पर ये समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं। इसलिए पेट दर्द को नजरअंदाज करने के बजाय, समझदारी दिखाएं और समय रहते डॉक्टर से सलाह लें।

1. पेट के दाहिनी ऊपरी ओर दर्द

अगर आपको पेट के ऊपर की दाहिनी ओर बार-बार तेज दर्द होता है, तो ये गॉल ब्लैडर की समस्या हो सकती है। अक्सर लोग इसे लीवर की परेशानी समझ लेते हैं, लेकिन ये दर्द लीवर से नहीं, पित्ताशय की गड़बड़ी का संकेत देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें