गर्मी के मौसम में गन्ने का रस पीना ताजगी और राहत का अहसास कराता है। इसका मीठा स्वाद और ठंडक से शरीर को ताजगी मिलती है। गन्ने के रस में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों के लिए ये रस फायदेमंद नहीं हो सकता। गन्ने के रस में शर्करा और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो मोटापे, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का कारण बन सकती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद पोलीकोसैनॉल रसायन अनिद्रा की समस्या पैदा कर सकता है।
