Get App

Heatwave Alert: गर्मी में आंखों को न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं Eye Stroke के संकेत

Summer Eye Care Tips: गर्मियों की भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तेज धूप और तपती लू न सिर्फ सेहत, बल्कि त्वचा और आंखों पर भी बुरा असर डाल रही है। खासतौर पर कई लोग इस मौसम में आई स्ट्रोक की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर इससे बचा जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2025 पर 3:52 PM
Heatwave Alert: गर्मी में आंखों को न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं Eye Stroke के संकेत
Summer Eye Care Tips: बाहर निकलते समय सनग्लास लगाएं

इस साल गर्मी ने दस्तक कुछ जल्दी दे दी है और देशभर में तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है और मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे मौसम में लोग सनबर्न, डिहाइड्रेशन और थकावट जैसे खतरे तो पहचान लेते हैं, लेकिन आंखों की सेहत पर मंडराता खतरा अक्सर उनकी नजर से ओझल रह जाता है। तेज गर्म हवाएं, चुभती धूप और नमी की कमी सिर्फ त्वचा ही नहीं, आंखों के लिए भी खतरनाक होती हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, ये मौसम आंखों की सबसे नाजुक परत—कॉर्निया को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। नतीजा होता है सूखापन, चुभन, धुंधलापन और गंभीर मामलों में ‘आई स्ट्रोक’ जैसी स्थिति। ऐसे में जरूरत है कि गर्मी से लड़ने की तैयारी में आंखों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाए।

ड्राई आई सिंड्रोम

गर्मी के मौसम में हवा में नमी कम हो जाती है। ऐसे में आंखों की प्राकृतिक नमी भी जल्दी सूख जाती है। इससे ‘ड्राई आई सिंड्रोम’ हो सकता है, जिसमें आंखों में जलन, खुजली और धुंधला दिखना आम बात है। खासतौर पर वो लोग जो स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते हैं, उन्हें ये परेशानी ज्यादा होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें