Get App

Tarkun benefits: गर्मियों में सिर्फ 5 रुपए में मिल रहा ये फल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Tarkun benefits: ताड़ के पेड़ पर लगने वाला फल तारकुन कहलाता है, जो स्वाद में काफी लाजवाब होता है। खासकर गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और पानी की भरपूर मात्रा इसे एक बेहतरीन प्राकृतिक फल बनाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 7:58 AM
Tarkun benefits: गर्मियों में सिर्फ 5 रुपए में मिल रहा ये फल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Tarkun benefits: तारकुन में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है।

भारत के कई ग्रामीण इलाकों में ताड़ के पेड़ बड़ी आसानी से देखे जा सकते हैं। इन पेड़ों पर लगने वाला फल, जिसे तारकुन या आइस एप्पल कहा जाता है, गर्मियों में एक प्राकृतिक राहत देने वाला फल माना जाता है। पहली नजर में यह फल नारियल जैसा दिखाई दे सकता है, लेकिन इसका स्वाद, बनावट और पोषण से जुड़ी खूबियां इसे पूरी तरह अलग बनाती हैं। तारकुन अंदर से जेली जैसा नरम और रसीला होता है, जो न केवल प्यास बुझाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक फाइबर, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स इसे सेहत के लिहाज से बेहद खास बनाते हैं।

ये पाचन सुधारने, शरीर से टॉक्सिन्स निकालने और पेट की समस्याओं से राहत देने में भी मददगार होता है। इस फल का सेवन खासकर गर्मियों में बेहद लाभकारी माना जाता है। आइए जानें तारकुन के कुछ अहम फायदों के बारे में।

पेट को ठंडक पहुंचाता है तारकुन 

तारकुन की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी में पेट को ठंडक देने का काम करती है। इसे खाने से पाचन एंजाइम्स बढ़ते हैं, जिससे खाना जल्दी पचता है। ये एसिडिटी को भी कम करता है और मतली या उल्टी जैसी परेशानी में राहत देता है। गर्मी में इसका सेवन पेट को बहुत सुकून देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें