Get App

Thyroid Problem: थायरॉइड के मरीजों के लिए वरदान हैं ये 5 चीजें, जानें खाने का सही तरीका

Thyroid Problem: थायरॉइड की समस्या आज आम जरूर हो गई है, लेकिन संतुलित आहार, नियमित एक्सरसाइज और समय-समय पर जांच कराकर इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इस बीमारी से बचाव संभव है। लेकिन यदि इसे अनदेखा किया जाए, तो यह शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। सजग रहना जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2025 पर 10:57 AM
Thyroid Problem: थायरॉइड के मरीजों के लिए वरदान हैं ये 5 चीजें, जानें खाने का सही तरीका
Thyroid Problem: थायरॉइड की समस्या होने पर कुछ चीजों से परहेज करना जरूरी होता है।

आज के समय में हर व्यक्ति अपने काम और जिम्मेदारियों में इतना व्यस्त हो गया है कि खुद की सेहत को नजरअंदाज कर देता है। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में ना तो लोग समय पर खाना खा पाते हैं और ना ही पर्याप्त नींद या व्यायाम कर पाते हैं। इसका असर सीधा उनकी सेहत पर पड़ता है, जिससे मोटापा, डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियां आम हो गई हैं। इन्हीं में से एक बीमारी है थायरॉइड, जो अब तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो जाता है।

कई बार वजन बढ़ने या घटने, थकान, मूड स्विंग्स और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इस बीमारी से बचने के लिए हेल्दी डाइट और सक्रिय जीवनशैली बेहद जरूरी है। सही खानपान से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

थायरॉइड क्या है और क्यों जरूरी है सही खानपान

थायरॉइड एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी स्थिति को सही रखने के लिए दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक खानपान और एक हेल्दी लाइफस्टाइल की आवश्यकता होती है। अगर हम अपनी डाइट का सही तरीके से ध्यान रखें तो थायरॉइड जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें