Get App

Heart Blockage: छोटी-छोटी तकलीफें हो सकती हैं बड़े खतरे का इशारा, जानें हार्ट अटैक के 5 संकेत

Heart Blockage: जब दिल की धमनियों में रुकावट आने लगती है, तो यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। इससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जिन्हें अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। समय रहते इन लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 9:05 AM
Heart Blockage: छोटी-छोटी तकलीफें हो सकती हैं बड़े खतरे का इशारा, जानें हार्ट अटैक के 5 संकेत
Heart Blockage: दिल तक पर्याप्त ब्लड नहीं पहुंच पाने की वजह से अक्सर सिर हल्का महसूस होता है या चक्कर आने लगते हैं।

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोगों की दिनचर्या और खानपान काफी हद तक बिगड़ चुका है। लगातार तनाव, नींद की कमी, जंक फूड का बढ़ता चलन और शारीरिक गतिविधियों की कमी का सीधा असर हमारे दिल की सेहत पर पड़ रहा है। इन्हीं कारणों से हार्ट ब्लॉकेज जैसी गंभीर समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट ब्लॉकेज यानी दिल की धमनियों में रुकावट एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है और समय पर इलाज न होने पर ये जानलेवा भी साबित हो सकती है। लेकिन राहत की बात ये है कि शरीर समय रहते कुछ ऐसे लक्षण दिखाता है जो इस खतरे का संकेत देते हैं।

यदि इन संकेतों को समय पर पहचान लिया जाए, तो दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही अहम लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिन्हें पहचानकर आप समय रहते सावधानी बरत सकते हैं।

  • छाती में उठने लगता है दर्द
  • अगर अचानक सीने में भारीपन, दर्द या जलन जैसा महसूस होने लगे, तो इसे मामूली गैस या एसिडिटी समझकर टालना भारी पड़ सकता है। हार्ट ब्लॉकेज की शुरुआती चेतावनी अक्सर सीने में होने वाली बेचैनी से ही मिलती है।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें