Get App

​खूब पीते हैं प्रोटीन शेक तो संभल जाएं! इस रिपोर्ट ने Protein Powder को बताया टॉक्सिक, निकला कैंसर का खतरा

प्रोटीन सप्लीमेंट्स में, आर्सेनिक, कैडमियम, लेड की खतरनाक मात्रा पाई गई है जिससे न केवल लिवर खराब हो सकता है बल्कि इसका हमारे ब्रेन पर भी बुरा असर पड़ता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, मार्केट में बिकने वाली ज्यादतर प्रोटीन पाउडर में पेस्टिसाइड्स यानी कीटनाशक की भी मात्रा पाई गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 1:54 PM
​खूब पीते हैं प्रोटीन शेक तो संभल जाएं! इस रिपोर्ट ने Protein Powder को बताया टॉक्सिक, निकला कैंसर का खतरा
Protein Powder : ​खूब पीते हैं प्रोटीन शेक तो संभल जाए!

Toxic Levels in Protein Powders :  अपने शरीर को हेल्दी रखने के लिए सही डाइट का लेना काफी जरूरी होता है। शरीर को फिट और स्वस्थ्य रखने के लिए डाइट में प्रोटिन का होना बेहद जरूरी होता है। जानकारी के मुताबिक एक हेल्दी इंसान को अपने वेट के मुताबिक प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। जिन लोगों की बॉडी ज्यादा एक्टिव रहती है या फिर मसल्स को ज्यादा स्ट्रांग बनाना चाहते हैं तो ऐसे लोग प्रोटीन का सेवन ज्यादा करते हैं। कुछ लोग प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है प्रोटीन सप्लीमेंट को ज्यादा मात्रा में लेने पर कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

प्रोटीन सप्लीमेंट्स से कैंसर का भी खतरा 

प्रोटीन सप्लीमेंट्स में, आर्सेनिक, कैडमियम, लेड की खतरनाक मात्रा पाई गई है जिससे न केवल लिवर खराब हो सकता है बल्कि इसका हमारे ब्रेन पर भी बुरा असर पड़ता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोटीन पाउडर में पेस्टिसाइड्स यानी कीटनाशक की भी मात्रा पाई गई है। मेडिसिन जर्नल के अनुसार, कुल 36 प्रोटीन सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 3 सैंपलों में कीटनाशक मिले हैं। एक में 'फेनोबुकार्ब', दूसरे में 'थियामेथोजम' और तीसरे सैंपल में 'एजोक्सीस्ट्रोबिन' और 'डायमेथोमोर्फ' जैसे कीटनाशक की मात्रा मिली है। बॉडी में हेवी मेटल की ज्यादा मात्रा जाने से कैंसर से मरने का खतरा 3 गुना बढ़ जाता है। वहीं क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) होने का चार गुना खतरा होता है।

टेस्ट में प्रोटीन पाउडर ब्रांड्स हुए फेल 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें