Get App

Tremors: थकान या कोई बीमारी? जानें क्यों कांपते हैं आपके हाथ, दिमाग से है इसका खास कनेक्शन

Tremors: हाथ कांपना (ट्रेमर) सामान्य हो सकता है, लेकिन बार-बार होने पर यह थकान, तनाव, कैफीन, दवाओं के साइड इफेक्ट या न्यूरोलॉजिकल समस्याओं (जैसे पार्किंसन, थायरॉयड असंतुलन) का संकेत हो सकता है। स्वस्थ आहार, व्यायाम, तनाव नियंत्रण और पर्याप्त नींद इसे कम कर सकते हैं। लगातार समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2025 पर 10:16 AM
Tremors: थकान या कोई बीमारी? जानें क्यों कांपते हैं आपके हाथ, दिमाग से है इसका खास कनेक्शन
Tremors: हाथ कांपने का दिमाग से क्या संबंध है?

क्या आपने कभी महसूस किया है कि चाय का कप पकड़ते समय आपके हाथ हल्के से कांपते हैं? या कभी-कभी हाथों में इतनी कंपन होती है कि रोजमर्रा के काम जैसे लिखना, कपड़े पहनना या गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है? इसे ट्रेमर या हाथ कांपना कहते हैं। हल्का कंपन सामान्य हो सकता है और घबराने की जरूरत नहीं होती, लेकिन अगर यह बार-बार हो और आपके कामों में रुकावट डालने लगे, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं होगा। कई बार ज्यादा थकान, तनाव, कैफीन या कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण हाथ कांपते हैं।

ये पार्किंसन, थायरॉयड असंतुलन या न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का संकेत भी हो सकता है। सही आहार, व्यायाम, तनाव नियंत्रण और पर्याप्त नींद से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। लेकिन अगर समस्या बढ़ रही हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

हाथ कांपने का दिमाग से क्या संबंध है?

हमारे हाथों की गतिविधियां दिमाग के नियंत्रण में होती हैं। जब दिमाग ठीक से काम नहीं करता या कोई बीमारी उसे प्रभावित करती है, तो हाथ कांप सकते हैं। इसके कुछ मुख्य कारण ये हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें