डायबिटीज एक गंभीर है। जिसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। इसे सिर्फ कंट्रोल करके ही स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। अगर इसे समय रहते कंट्रोल नहीं किया तो टाइप -2 डायबिटीज की स्थिति बन सकती है। इसमें ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शुगर की बीमारी को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि डायबिटीज के मरीजों को फल नहीं खाने चाहिए। इसकी वजह ये है कि उनमें शुगर की मात्रा होती है। लिहाजा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
