डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें खानपान को लेकर लोगों में काफी भ्रम होता है, खासतौर पर फलों के सेवन को लेकर। अधिकतर लोग मानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को फल नहीं खाने चाहिए क्योंकि इनमें प्राकृतिक शुगर होती है, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है। लेकिन ये धारणा पूरी तरह सही नहीं है। सभी फल नुकसानदायक नहीं होते, बल्कि कुछ फल तो डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद भी कर सकते हैं। दरअसल, हर फल में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और ग्लाइसेमिक इंडेक्स अलग-अलग होता है। कुछ फल ऐसे होते हैं जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ने देते।
