विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने के साथ हड्डियों को स्वस्थ रखता है। इसे 'सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है, क्योंकि यह सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर त्वचा में बनता है। हालांकि, भारत में विटामिन-डी की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है। खराब जीवनशैली, धूप में कम समय बिताना, खानपान में पोषक तत्वों की कमी और कुछ स्वास्थ्य समस्याएं इसके मुख्य कारण हो सकते हैं।
