आपने कई बार पढ़ा या सुना होगा कि रोजाना कम से कम 10,000 कदम चलना चाहिए। बताया जाता है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए कम से कम इतना चलना बेहद जरूरी है। चलना व्यायाम का सबसे सरल हिस्सा है। बहुत से लोग पैदल चलना पसंद भी करते हैं। वैसे भी रोजाना पैदल चलना काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप कम से कम 10,000 कदम (स्टेप) रोजाना चलते हैं तो यह सेहत के लिए सोने पे सुहागा है। पैदल चलने से आसानी से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। नियमित रूप से चलने से कार्डियोवस्कुलर फिटनेस को बढ़ावा मिलता है, मांसपेशियों में दर्द या जकड़न को ठीक करने मदद मिलती है।
