जब भी आप टूथपेस्ट खरीदते हैं और बाजार में सैकड़ों ब्रांड के टूथपेस्ट मिलते हैं। ऐसे में आपके भी मन में ये सवाल आता होगा कि इनमें से कौन सा टूथपेस्ट बेस्ट है। जो दांतों को दूध की तरह चमका दे। आखिर कौन सा टूथपेस्ट खरीदा जाए कि बड़ों के साथ-साथ बच्चों के दांतों के लिए भी अच्छा हो? हालांकि इन तमाम सवालों के बाद आप अक्सर बदल-बदल कर टूथपेस्ट घर लाते होंगे। ज्यादातर लोग यही करते हैं। वहीं कुछ लोग स्वाद के आधार पर भी टूथपेस्ट खरीदकर लाते हैं। दांतों को सफेद करने के चक्कर में टूथपेस्ट सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कहा जा रहा है कि इनमें कई तरह के केमिकल मिलाए जाते हैं।
