Health Tips: दालें और सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी अधिक मात्रा भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। हेल्थ कोच नीपा आशाराम ने हाल ही में बताया कि उनकी रोजमर्रा की खाने की गलतियों में 'बहुत ज्यादा दाल और सब्जियां खाना' शामिल थीं, जिससे उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं हो रही थीं। क्या सच में दाल और सब्जियां ज्यादा खाने से समस्या हो सकती है? आइए इसे एक्स्पर्ट्स से समझते हैं।
