शरीर में किडनी का अहम रोल है। किडनी का काम शरीर में खून को शुद्ध करना और शरीर से गंदगी को बाहर करना है। शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखना, अम्ल और क्षार का बैलेंस बनाए रखना, खून के दबाव को कंट्रोल में रखना जैसे तमाम काम हैं। हालांकि, तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों की वजह से किडनी की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। किडनी से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस साल विश्व किडनी दिवस आज (13 मार्च) मनाया जा रहा है।
