Kaner Flower: कनेर के फूल न केवल दिखने में खूबसूरत होते हैं, बल्कि आयुर्वेद में इन्हें कई बीमारियों के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके फूल, पत्तियां और जड़ें औषधीय गुणों का खजाना होती हैं, जो त्वचा रोग, पाइल्स, पीरियड्स के दर्द और कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद मानी जाती हैं। कनेर के फूल को आयुर्वेद में पीत करवीर या दिव्य-फूल भी कहा जाता है। इस पीले रंग के कई औषधीय गुण होते हैं। आइए जानते हैं कनेर के फूल के फायदों के बारे में।
