ज्यादातर लोग दिन में तीन बार खाना खाते हैं। सुबह का नाश्ता, दिन का खाना और रात का डिनर। खाना जितना टेस्टी और पौष्टिक होगा शरीर के लिए उतना ही फायदेमंद होगा। इससे सेहत बढ़िया रहती है। हालांकि, आजकल बिजी लाइफ और भागदौड़ की वजह से सही खानपान नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। सही आहार न मिलने से शरीर दिन भर थका-थका सा रहता है और आलस भी आता रहता है। इसबीच जिरोधा के निखिल कामत मे अपनी डाइट और फिटनेस के बारे में चर्चा की है। कामत ने अपने चैनल पर बातचीत करते हुए कहा कि मेरी सबसे बड़ी समस्या यह है कि मैं सो नहीं पाता हूं।
