देश में कोरोनावायरस और डेंगू के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इस बीच जीका वायरस के केसेस भी बढ़ रहे हैं। खासकर बेंगलुरु में भी जीका वायरस अटैक कर चुका है। सिर्फ 12 दिन में 5 मामले सामने आ चुके हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू ने बताया कि 4 अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच बेंगलुरु के जिगनी में जीका वायरस के ये सभी मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि जीका वायरस के सामान्य लक्षण होते हैं और इसका इलाज डेंगू के इलाज की तरह ही किया जाता है।
