Get App

Zika Virus: केरल में जीका वायरस के 14 केस दर्ज, ये हैं लक्षण और बचाव के उपाय, हमेशा रहें अलर्ट

Zika Virus Symptoms: देश के कई राज्यों में जीका वायरस तेजी से फैलने लगा है। साल 2016-17 में गुजरात में जीका वायरस का प्रकोप देखने को मिला था। केरल में अब तक जीका वायरस के 14 मामले सामने आए हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के दो मामले सामने आए थे। आइये जानते हैं इस वायरस के लक्षण और बचाव के उपाय

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 12:21 PM
Zika Virus: केरल में जीका वायरस के 14 केस दर्ज, ये हैं लक्षण और बचाव के उपाय, हमेशा रहें अलर्ट
Zika Virus Symptoms: जीका वायरस मच्छरों के काटने से फैलता है। इससे चिकनगुनिया और डेंगू भी फैलता है।

केरल में जीका वायरस के 14 मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया है। संक्रमित मरीजों में 24 साल की गर्भवती महिला भी शामिल हैं। भारत में साल 2016-17 में पश्चिमी राज्य गुजरात में जीका प्रकोप की जानकारी सामने आई थी। हाल ही में पुणे में जीका वायरस के दो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिससे शहर में हड़कंप मच गया। बारिश के मौसम में डेंगू और हैजा जैसी बीमारियों के साथ-साथ जीका वायरस का भी खतरा बढ़ गया है।

बता दें कि जीका वायरस मच्छरों से फैलने वाली बीमारी है। जिस भी व्यक्ति को यह बीमारी होती है। उसे सबसे पहले तेज बुखार आता है। फिर शरीर और सिरदर्द होने लगता है। कुछ मामलों में जीका इंसान के नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाता है। शुरुआत में जीका वायरस के लक्षण हल्के हो सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे शरीर में वायरस बढ़ता है, इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं।

जानिए कैसे फैलता है जीका वायरस

संक्रमित एडीज़ प्रजाति के मच्छर, मुख्यतः एडीज़ एजिप्टी मच्छरों के काटने से जीका वायरस फैलता है। ये मच्छर दिन और रात में काटते हैं। इसके अलावा यौन संबंध बनाने से और ब्लड ट्रांसफ्यूजन से फैलता है। संक्रमित पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाने से जीका वायरस फैल सकता है। यह किसी गर्भवती महिला से उसके भ्रूण में भी फैल सकता है। यह एडीज मच्छर आमतौर पर दिन में काटता है। खासतौर से शाम-सुबह ज्यादा काटता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें