खबरों वाले शेयर आज इन पर बना रहे फोकस

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

अपडेटेड Aug 23, 2019 पर 12:20 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

    FUTURE RETAIL /FUTURE ENT / FUTURE NETWORK / FUTURE CONSUMER

    Amazon ने Future Coupons में 49 फीसदी हिस्सा खरीदा है। Future Coupons Future Retail की प्रोमोटर कंपनी है। करीब 1,500 करोड़ रुपये के वैल्युएशन पर ये डील संभव है। इस डील के बाद Future Retail में Amazon का करीब 3.58 फीसदी हिस्सा होगा। मौजूदा भाव के 60-90 फीसदी प्रीमियम पर ये डील संभव है। प्रोमोटर कंपनी के जरिए Amazon ने Future Retail में हिस्सा लिया है। Amazon के पास 3 से 10 साल में प्रोमोटर का पूरा हिस्सा खरीदने का विकल्प है।

    GLENMARK PAHRMA

    कंपनी Glenmark Life Sciences में 25-30 फीसदी हिस्सा बेच सकती है। API कारोबार में हिस्सा बेचने के लिए PremjiInvest से चर्चा होने की खबर है।

    63 MOONS


    63 MOONS ने बॉम्बे HC में MPID केस जीता है। EOW, मुंबई की स्टे की मांग खारिज हो गई है। कंपनी को प्रोमोटर की प्रॉपर्टी अटैच करने के मामले में जीत मिली है।

    GODFREY PHILLIPS/ITC

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने सार्वजनिक हित में ई-सिगरेट पर बैन का प्रस्ताव दिया है। एक्जिक्यूटिव ऑर्डर से बैन लगाने का प्रस्ताव है।

    AUTO / AUTO ANCL

    सूत्रों के मुताबिक ऑटो, एंसिलियरी कंपनियों ने अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है।

    AUROBINDO PHARMA

    Minocycline Hydrochloride एंटी बायोटिक टैबलेट को US FDA की मंजूरी मिली है।

    RCF

    ICRA ने कंपनी के लोन का आउटलुक निगेटिव किया कर दिया है।

    PIDILITE

    कंपनी ने बांग्लादेश में ग्लू का नया प्लांट शुरू किया है।

     

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।