उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाला वाक्या सामने आया है। यूपी में एक सब्जी बेचने वाले व्यक्ति को इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। इनकम टैक्स विभाग ने कहा है कि उनके अकाउंट में जो करोड़ों रुपये हैं उस पर टैक्स नहीं भरा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सब्जी वाले के खाते में 172 करोड़ रुपये हैं। वहीं, सब्जी वाला कोई और ही कहानी बता रहा है। अभी इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
