देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में फिर से इजाफा होने लगा है। इससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के UK, साउथ अफ्रीका और ब्राजील वैरिएंट के 400 मामले सामने आ चुके हैं। इन 400 मरीजों में से पिछले 2 हफ्तों में 158 नए मामले सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री (Minister of State for Health) अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) ने राज्य सभा के एक लिखित जवाब में कहा है कि देश में 4 मार्च तक 242 सैंपल टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। जो कई वैरिएंट से जुड़े हुए हैं। चौबे ने आगे कहा कि UK, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के कोरोना वायरस के तीन वैरिएंट अब तक सामने आए हैं।
यह नया वैरिएंट ज्यादा तेजी से फैलता है और गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। लिहाजा यह ज्यादा चिंता का विषय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) का हवाला देते हुए राज्य सभा चौबे ने कहा कि जो लोग पहले SARS-CoV-2 से संक्रमित हो चुके हैं, उन्हें ये तीनों वैरिएंट फिर से संक्रमित कर सकते हैं। चौबे ने कहा कि हालांकि अभी तक दोबोरा संक्रमित होने का मामला सामने नहीं आया है।
बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर से कुल 35,871 नए मामले सामने आए हैं। और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,14,74,605 पहुंच गई है। पिछले 100 दिनों में पहली बार एक दिन में संक्रमितों की संख्या इतनी ज्यादा आई है।
देश में 2,52,364 एक्टिव केस हैं। जबकि 2,52,364 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 172 लोगों की मौत हो चुकी है। इसको मिलाकर अब तक कुल 1,59,216 लोगों इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में अब तक कुल 3,71,43,255 लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन लग चुका है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
