7th Pay Commission: सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 सितंबर को केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और लगभग 62 लाख पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा कर दी है। मोदी सरकार ने नवरात्रि में सरकारी कर्मचारियों की दिवाली मना दी है।
सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा
सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा क्योंकि उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब चार फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो गया है।
मोदी सरकार ने एक बार फिर महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है। अब डीए बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। पहले डीए 34 फीसदी था। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्च में सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी।
27,000 रुपये तक बढ़ जाएगी सैलरी
कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर 21,622 रुपये DA मिलेगा। अभी 34 फीसदी की दर से 34 प्रतिशत डीए के हिसाब से 19,346 रुपये मिल रहे हैं। 4 फीसदी DA बढ़ने से सैलरी में 2,276 रुपये बढ़ जाएंगे। यानी, सालाना करीब 27,312 रुपये बढ़ जाएंगे।