बड़ी खबर! रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, आज कैबिनेट में हो सकता है दिवाली बोनस पर फैसला

Diwali Bonus: आज रेलवे कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट आज रेलवे कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी से जुड़ा बोनस देने के प्रस्ताव पर विचार करेगी

अपडेटेड Sep 28, 2022 पर 11:08 AM
रेलवे कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है बोनस।

Diwali Bonus For Railway Employees: आज रेलवे कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट आज रेलवे कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी से जुड़ा बोनस देने के प्रस्ताव पर विचार करेगी। त्योहारी सीजन से पहले लाखों कर्मचारियों को खुश करने के अलावा ये बोनस कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

रेलवे के इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

रेलवे पर उत्पादकता से जुड़ा बोनस पूरे देश में फैले सभी नॉन गैजेट्ड रेलवे कर्मचारियों (RPF/RPSF कर्मियों को छोड़कर) को कवर करता है। इस फैसले से लगभग 11.56 लाख नॉन गैजेट्ड रेल कर्मचारियों को फायदा मिल सकता है। रेल कर्मचारियों को Productivity Linked Bonus (PLB) का पेमेंट हर एक साल दशहरा/पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। कैबिनेट के इस फैसले को इस साल की छुट्टियों से पहले भी लागू किया जाएगा।


इतना मिल सकता है बोनस

2021 में भी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सभी पात्र नॉन गैजेट्ड रेलवे कर्मचारियों (RPF/RPSF कर्मियों को छोड़कर) के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता लिंक्ड बोनस (Productivity Linked Bonus - PLB) को मंजूरी दी थी। रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के PLB का पेमेंट के तहत 1984.73 करोड़ रुपये सरकार के खर्च होने का अनुमान लगाया है। रेलवे कर्मचारियों को बोनस के तहत 7,000 रुपये से लेकर 17,951 रुपये बोनस मिल रहा है।

रेलवे कर्मचारियों के लिए लाया गया PLB

रेलवे भारत सरकार का पहला डिपार्टमेंटल अंडरटेकिंग था जिसमें साल 1979-80 में PLB को लाया गया था। इसके तहत अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन में बुनियादी ढांचे यानी रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका को बढ़ाना था। रेलवे में PLB के तहत दिये जाने वाले बोनस की जरूरत को समझा गया, जिसके तहत इसे रेलवे कर्मचारियों के लि लागू किया गया। ये नियम दो मान्यता प्राप्त संघों, अखिल भारतीय रेलवेमेन फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के साथ सलाह करके लागू किये गये थे।

Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले भेल, महिंद्रा CIE, बीपीसीएल और अन्य स्टॉक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।